फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर भतीजे ने गोली चलाई, प्रधान बाल बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर भतीजे ने चलाई गोली
विज्ञापन

मोरना। गांव भेड़ाहेड़ी में घर के बाहर बैठे ग्राम प्रधान पर भतीजे ने ही तमंचे से गोली चला दी। गाली लगने से प्रधान बाल बाल बच गया। गोली चलते ही प्रधान चारपाई से जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों के शोर मचाने पर भतीजा फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आरोपी को पकड़ लिया।
भोपा के गांव भेड़ाहेड़ी ग्राम प्रधान संजीव यादव पुत्र रुपचंद ने थाने में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार दोपहर को अपने घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी गांव निवासी परिवार के ही भतीजे नितिश उर्फ टिंकू पुत्र सुंदरपाल ने गालीगलौज करते हुए प्रधान पर तमंचे से गोली चला दी। हालांकि गोली मकान के दरवाजे पर जाकर लगी। गोली की आवाज सुनते हुए परिजनों ने शोर मचा दिया। युवक इसके बाद भी प्रधान को शाम तक धुएं में उड़ा देने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मोरना पुलिस चौकी प्रभारी लेखराज ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। घटना की खबर मिलने पर मोरना ब्लाक के प्रधान शहजाद, बुद्धराम चौहान, सुशील शर्मा, कपिल नागर, राजू यादव, ब्रजपाल, मनोज, अनुज आदि ने थाने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

झूठे मुकदमे में फंसाना चाहता है प्रधान
आरोपी युवक नितिन के पिता सुंदरपाल ने बताया कि गांव प्रधान संजीव यादव एक बाबा के वंशज हैं, जमीन बंटवारे को लेकर हमारे बीच विवाद होने के कारण कोर्ट में मुकदमेबाजी चल रही है। जिसके चलते प्रधान ने मुकदमे में फैसला करने को लेकर फर्जी गोली चलाने जाने की बात कहकर उसके पुत्र को झूठे मुकदमे में फंसाना चाहता है।
विज्ञापन

सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच हल्का इंचार्ज लेखराज सिंह से कराई जा रही है। जांच के बाद सत्यता के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जो दोषी होगा वह जेल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें