फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नेपाल में उपद्रव से पेपर उद्योग को नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नेपाल में चल रहे हंगामे और उपद्रव के कारण जनपद के पेपर उद्योग को नुकसान की आशंका है। उद्यमियों का मानना है कि हंगामे के कारण देश से नेपाल को किया जाने वाला निर्यात प्रभावित होगा। इस कारण निर्यात होने वाले माल की पैकेजिंग में काम आने वाले क्राफ्ट पेपर की डिमांड कम हो सकती है। जनपद में क्राफ्ट पेपर का उत्पादन करने वाली 28 मिल हैं।
विज्ञापन

नेपाल में पिछले कई दिनों से अव्यवस्था का माहौल है। हत्या, आगजनी और उपद्रव के चलते आसपास के देशों से नेपाल का व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। देश में उत्पादित काफी सामान नेपाल निर्यात होता है, जिसकी पैकिंग में क्राफ्ट पेपर का प्रयोग किया जाता है। जनपद में 30 से अधिक पेपर मिल हैं, जिनमें से 28 में क्राफ्ट पेपर का उत्पादन होता है। उपद्रव के चलते नेपाल को देश से होने वाला निर्यात प्रभावित हो रहा है, जिस कारण जनपद में तैयार पैकेजिंग पेपर की मांग भी घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें