देवबंद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया हुआ है। लेकिन लोगों को न तो कोरोना संक्रमण का डर है न ही पुलिस के डंडे का। लोग कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन कर रहे हैं। निर्धारित समय के बाद भी काफी दुकानदार अपनी दुकानें खोले बैठे हैं। इससे संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है।
बाजारों में पुलिस द्वारा चालान की कार्रवाई किए जाने के बाद भी लोगों को बिना वजह सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है। जरूरी सेवाओं की दुकानें खुलने के समय बाजारों में भीड़ बनी रहती है तो वहीं दोपहर 12 बजे दुकानें बंद होने के बाद भी सड़कों पर चहल पहल बनी रहती है। बैंकों के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है।
चालान कटने के बाद भी सड़कों पर आ रहे लोग
लगातार चालान काटे जाने की कार्रवाई चल रही है। फिर भी लोग सड़कों पर आने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिना वजह सड़कों पर आकर संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। सोमवार को भी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाकर सात लोगों के चालान काटे।