संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। टैक्सेशन बार एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। चुनाव अधिकारी जेके जैन एडवोकेट ने संघ के वार्षिक चुनाव में नीरज कुमार एडवोकेट को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। बार के पैटर्न प्रेम प्रकाश ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई।
गांधी कॉलोनी के लिंक रोड स्थित सभागार में टैक्सेशन बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रदीप शर्मा एडवोकेट को उपाध्यक्ष, प्रशांत सक्सेना महासचिव, परवेज आलम सचिव, सुमित मित्तल व राजकुमार गुप्ता सचिव वित्त निर्वाचित हुए। इनके अलावा प्रवीण कुमार, विकास शर्मा, रामधन सिंह और मयंक अग्रवाल कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्वाचित हुए। महासचिव प्रशांत सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संदीप गर्ग, मुनीश शर्मा, भोजराज अरोरा और आशीष अग्रवाल भी मौजूद रहे। संवाद