फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नेपाल में निखिल आर्य और शगुन ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। नेपाल में खेली गई 14वीं इंटरनेशनल कराटे खेल प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक, पांच रजत और एक कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जानसठ से निखिल कौशल कराटे क्लासेस से सात खिलाड़ी निखिल आर्य के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अपने भार में निखिल आर्य और शगुन सैनी ने स्वर्ण पदक, यश कुमार, गौरव शर्मा, तरुण कुमार, पूर्वा गौतम और कृष्णपाल ने रजत पदक जीते। नीव शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान ऋषिपाल सैनी, शिवकुमार, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें