-एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन आर्मी रिक्रूटमेंट की दी जानकारी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 82 यूपी एनसीसी बटालियन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन आर्मी रिक्रूटमेंट की जानकारी दी गई। एनसीसी स्पेशल एंट्री के अंतर्गत सीडीएस में चयनित कैडेट प्रियव्रत सिंह ने अपने अनुभवों को साझा किया।
शिविर के प्रथम सत्र में आर्मी रिक्रूटमेंट बोर्ड परिक्षेत्र मेरठ के सूबेदार मेजर हरदयाल सिंह ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होने से देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है। भारतीय सेना में नौकरी करना एक सुरक्षित और स्थिर कॅरियर विकल्प है। नियमित वेतन, पेंशन और अन्य लाभ मिलते हैं। द्वितीय सत्र में एनसीसी स्पेशल एंट्री के अंतर्गत सीडीएस में चयनित कैडेट प्रियव्रत सिंह ने बताया कि अपने दादाजी का सपना पूरा करने के लिए एनसीसी का योगदान रहा।
एनसीसी में सीखे अनुशासन और ट्रेनिंग का एसएसबी की प्रक्रिया में काफी योगदान रहा है। शिविर में कमांडेंट कर्नल प्रवीण भाल, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल नवीन पराशर, मेजर अरविंद कुमार, लेफ्टिनेंट नितिन कुमार, लेफ्टिनेंट नावेद अख्तर, सूबेदार मेजर यशपाल, चीफ ऑफिसर सतेन्द्र तोमर, चीफ ऑफिसर विपिन कुमार, चीफ ऑफिसर रमन सिंह, जयवर्धन सिंह, वाजिद अली मौजूद रहे।