फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना आए

विज्ञापन
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना आए
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी परिजनों से मिलने बुढ़ाना आए हैं। हालांकि वह योग करने के लिए फिलहाल योगा सेंटर हरिद्वार गए हैं। कोरोना के चलते अब शूटिंग के बाद अधिकतर समय बुढ़ाना में ही बिताने का वो विचार कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी कोरोना काल के दौरान को बुढ़ाना में ही रहे थे।
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता बीते डेढ़ माह से अपनी फिल्म ‘जोगिरा सारा रा रा’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे। यह शूटिंग लखनऊ में चल रही थी। उन्हें पीठ में कुछ तकलीफ होने पर वह पिछले सप्ताह बंगलूरू गए, जहां उन्होंने डिटॉक्स थेरैपी ली। शूटिंग में बीच में अवकाश मिलने के कारण वो शुक्रवार को परिजनों से मिलने बुढ़ाना पहुंच गए। शनिवार को योग करने के लिए वो योगा सेंटर हरिद्वार गए हैं। उनके भाई फ़ैजुदीन सिद्दीकी ने बताया कि उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी अपने दोनों बच्चों के साथ पिछले हफ्ते से कसारा फार्म हाउस पर ही हैं। अपने दोनों बच्चों को लेकर वे चिंतित रहते हैं। आलिया का रुझान भी बच्चों की तरफ है। बच्चों के कॅरियर को लेकर नवाजुद्दीन और आलिया बेहद गंभीर हैं। फैजुद्दीन ने बताया कि अपनी फिल्म की शूटिंग के बाद खाली समय में वो बुढ़ाना में रहकर गुजारने की सोच रहे हैं। वैसे भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर शूटिंग कार्य बहुत कम हो रहा है। नवाजुद्दीन पिछले कई महीनों से लगातार शूटिंग कर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें थकान महसूस होने लगी थी। इसलिए कुछ समय उन्होंने बुढ़ाना में बिताने का निर्णय लिया, ताकि वह परिवार के बीच रहकर आराम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें