फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

अमरपुर नैन गांव निवासी राजुल शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहा था। वह हाईवे स्थित मोहल्ला गुज्जरवाड़ा के समीप पहुंचा। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू हो गई और उसने राजुल की बाइक को टक्कर मार दी। इससे राजुल बाइक समेत ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। गनीमत रही कि टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर बंद हो गया। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है। घायल पक्ष की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें