फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 अक्टूबर को रिलीज होगी नवाजुद्दीन की सिरियस मैन

विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस ड्रेस में सिरियस मैन में देंगे दिखाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दो अक्तूबर को रिलीज होगी नवाजुद्दीन की सिरियस मैन
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन की अगली फिल्म सीरियस मैन दो अक्टूबर को रिलीज होगी। इस बार में फिल्म अभिनेता ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
विज्ञापन

बुढ़ाना कस्बे के मूल निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोरोना महामारी के कारण बॉलीवुड़ की तनाव भरी जिंदगी छोड़कर अपने मूल निवास पर मौजूद हैं। उन्होंने अपनी फिल्म सीरियस मैन के बारे में 17 सितंबर को ट्वीट करते हुए जानकारी दी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि इस फिल्म में पिता अपने बेटे के लिए बहुत कुछ करना चाहता है। कम उम्र में ही बेटा बहुत होनहार है। उन्होंने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि लगभग 20 वर्षों से सुधीर मिश्रा के साथ काम करने के लिए इच्छुक था। उनकी 20 वर्षों की इच्छा सीरियस मैन फिल्म के माध्यम से पूरी हुई है। नवाजुद्दीन ने अपने ट्वीटर पर कहां कि मैं गांधी जयंती के मौके पर सीरियस मैन की यात्रा में दर्शकों का साथ पाने का इंतजार कर रहा हूूं। उनकी यह फिल्म दो अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। उनके भाई ने बताया कि इस फिल्म की अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद हैं। फिल्म में अक्षत दास तथा नसार ने भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें