फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन की डीएम से शिकायत करने पहुंचे नवाजुद्दीन के भाई

Wed, 13 Dec 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अभिनेता नवाजुद्दीन के भाई अयाजुद्दीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत बुढ़ाना की कार्रवाई के विरोध में सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन उतर आए हैं। नगर पंचायत प्रशासन पर मनमानी से कार्य करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई है। अयाजुद्दीन ने डीएम को दिए शिकायत पत्र में भूतपूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर रिकार्ड जलाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सिने अभिनेता के परिवार की दखलंाजी से प्रशासन में हलचल मच गई है। डीएम के नहीं मिल पाने के कारण अभिनेता के भाई बैरंग लौट गए। 
विज्ञापन


बुढ़ाना क्षेत्र में नगर पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानों को ध्वस्त कर दिया था। इससे क्षेत्र में आक्रोश फैलने के साथ लोगों ने डीएम कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दुकानें ध्वस्त करने के विरोध में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी भी कूद पड़े हैं। अयाजुद्दीन वर्तमान में भारतीय मानवाधिकार मोर्च के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हैं।

अयाजुद्दीन डीएम से शिकायत करने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। पत्र में अवगत कराया है कि नगर पंचायत की कार्रवाई संविधान के तहत नहीं है, क्योंकि कुछ दुकानें पंचायत कार्यालय के बाहर बनी हैं। उन्हें नहीं तोड़ा गया है, जबकि अन्य को ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने नगर पंचायत से वर्ष 1970 का जमीनों का रिकार्ड दिखाने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने भूतपूर्व चेयरमैन लक्ष्मीचंद त्यागी पर रिकार्ड जलाने का आरोप लगाया है। बुढ़ाना नगर पंचायत की कार्रवाई के विरोध में अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है। बता दें कि सिने अभिनेता नवाजुद्दीन के भाई फैजुद्दीन की पत्नी सबा सिद्दीकी ने सपा के सिंबल पर चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी करारी हार हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें