फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज से नवरात्र, घरों में विराजेंगी मां दुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने के लिए रही भीड़
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। नवरात्र के लिए श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी की। बाजार में दिनभर महिलाओं की आवाजाही रही। घरों और मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां की गई।

बुधवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नौ दिन तक श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके लिए मंगलवार को तैयारियां की गई। शहर के भगत सिंह रोड, शिव चौक, रुड़की रोड, नई मंडी समेत अन्य क्षेत्रों में दुकानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा, चुनरी और पूजन सामग्री की खरीदारी की गई। दोपहर के समय धूप खिलते ही बाजार में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। विभिन्न कॉलोनियों की गलियों में नारियल की बिक्री हुई। भगत सिंह रोड पर खरीदारी के लिए पहुंची महिला शालिनी देवी, प्रमिला और विमलेश ने बताया कि उन्होंने नौ दिन के लिए पूजन सामग्री खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्रत की सामग्री की हुई खरीद

पूजन सामग्री के अलावा व्रत में प्रयोग की जाने वाली खाद्य सामग्री की खरीदारी हुई। कुट्टू का आटा, साबू दाना, आलू के अलावा फलों की खूब खरीदारी की गई। सुबह मंडी में फल की दुकानों पर भीड़ रही। शाम के समय भी लोग फलों को खरीदने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें