- भौराकलां में ब्राह्मण समाज के चौधरी का किया गया अभिनंदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली। बालियान खाप ब्राह्मण समाज के चौधरी रामकुमार शर्मा ने कहा कि युवा उच्च शिक्षा हासिल कर देश को विश्वगुरु बनाने में योगदान दें। देहात क्षेत्र से प्रतिभाएं निकलकर नाम रोशन कर रही हैं। युवा ही समाज और देश की ताकत हैं।
भौराकलां गांव में खाप चौधरी का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही समाज की समस्याओं का समाधान होगा। छोटे-छोटे प्रकरणों को समाज के गणमान्य लोग, थांबेदार और चौधरी बैठकर निराकरण करें। नए दौर में बेटी और बेटों के लिए उच्च शिक्षा बेहद जरूरी है।
ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह जल बचाने, प्रकृति बचाने में योगदान दें। पौधरोपण जरूर करें। प्रकृति का बचाना बेहद जरूरी है। अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, भाईचारा मजबूत रखें। सर्वसमाज के लोगों के साथ मिल-जुलकर आगे बढ़ें। समाज को जोड़ने का कार्य करें।
अध्यक्षता सतपाल शर्मा और संचालन मनोज शर्मा ने किया। इस मौके पर राजपाल शर्मा, किरणपाल शर्मा, सुबोध शर्मा, सुंदरलाल शर्मा, बाबूराम शर्मा, राधेश्याम शर्मा, मलखान शर्मा, किशन लाल शर्मा, शिवम शर्मा, मुकेश शर्मा और मांगेराम शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।