जिले के 21 युवाओं ने लखनऊ में दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मुजफ्फरनगर के 21 युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देश के सभी प्रांतों के एनसीसी, एनएसएस, मंगल दल के युवा शामिल हुए।
स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी तक लखनऊ में चले युवा महोत्सव में जिले के 21 युवक-युवती शामिल हुए। राष्ट्रीय युवा महोत्सव को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कुलदीप पुंडीर ने बताया कि शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। प्रतिभाशाली यूथ ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपने-अपने राज्य की संस्कृति को आपस में साझा किया। जिले के दो यूथ आईकॉन नेहा तोमर और विश्वदीप कौशिक के अलावा पहलवान नरेंद्र पंवार सहित विकास खंड मोरना से ओमेश्वर, दमनतोष, श्रीकांत, विशाल बेनीवाल, बघरा ब्लाक से क्षितिज बालियान, मोनिका, शिवानी, राधा, जानसठ ब्लाक से रकम सिंह, चरथावल ब्लाक से हिमांशु सैनी, शाहपुर ब्लाक से रूबी, सदर ब्लाक से अनुज कुमार, आर्यन भारद्वाज, नितिन सैनी, कार्तिक सैनी, शहजाद, राजन, रिया चौधरी आदि शामिल रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, कोच नरेंद्र कुमार, जितेंद्र का सहयोग रहा। जिले में पहुंचने पर पूरी टीम का स्वागत किया गया। रोडवेज बस स्टैँड पर परिचालक पहलवान नरेंद्र पंवार का स्वागत किया गया।