मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल के साधारण किसान परिवार के बेटे शिवांश त्यागी ने दृढ़ इच्छा शक्ति और एकाग्रता से पहले प्रयास में ही यूपीएससी (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) में कामयाबी हासिल की है। शिवांश को 437वीं रैंक मिली थी।
कस्बे के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी रमणीक गौतम उर्फ शिवांश त्यागी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई भी की। पिता नीरज किसान और माता रश्मि शिक्षिका है। बड़ी बहन आयुषि एमसीए करने के बाद गुरुग्राम में एक एमएनसी कंपनी में जॉब कर रही हैं।