राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर मंसूरपुर शुगर मिल में सुरक्षा जागरूकता की शपथ लेते अधिकारी तथा कर्मचा
- फोटो : KHATAULI
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया
मंसूरपुर। शुगर मिल में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर सुरक्षा के प्रति सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सुरक्षा बैज लगाकर तथा सुरक्षा की शपथ दिलाकर जागरूक किया गया।
चार मार्च का दिन पूरे देश में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंसूरपुर शुगर मिल में इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित तथा फैक्टरी मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सुरक्षा जागरूकता की शपथ दिलाई। औद्योगिक दुर्घटना रोकने के लिए सभी को पोस्टर बैनर तथा सुरक्षा उपकरणों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यक्रम पूरा सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, संजीव कुमार शर्मा, अजय गुप्ता, जीएम विश्व दीपक करण सिंह, दीपक त्यागी, अनु शर्मा सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।