फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने देश के किसान और नौजवान को बर्बाद किया

विज्ञापन
रालोद के चलो गांव की ओर कार्यक्रम में मौजूद रालोद के पदाधिकारी व पूर्व मंत्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजपा ने किसान और नौजवान को बर्बाद किया : त्यागी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के किसान और नौजवान को बर्बाद कर दिया है। जय श्रीराम का नारा देकर भाजपा ने माता सीता को श्रीराम सेे अलग करने का काम किया है। व्यवस्था में परिवर्तन के लिए सत्ता में परिवर्तन को जरूरी बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैंक्वटहॉल में बृहस्पतिवार को रालोद के चलो गांव की ओर, मेरा गांव मेरा संगठन कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा ने गुजरात के दो नेताओं और दो व्यापारियों को देश का पूरा व्यापार सौंपना चाहती है। कृषि कानून भी उसी को लेकर लाए गए हैं। आरोप लगाया कि यह सरकार किसान, बेरोजगार व महिला विरोधी है। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि इस सरकार ने किसान की आय दोगुनी करने के नाम पर तथा बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर सत्ता हासिल की थी। ढोंगी व झूूठी सरकार ने किसान की आय दोगुनी करने के बजाय आधी कर दी है। देश का नौजवान बेरोजगार हो गया है। इस सरकार ने किसान व नौजवान दोनो की जिंदगी को बर्बाद कर दिया है। पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि पिछली सभी सरकारें अपने सीमित संसाधनों से देश में संपत्ति एकत्र करती आ रही है। यह सरकार देश की धरोहर को बेचने पर लगी है। सारे विभाग बेच दिए अब बैंकों को बेचने की तैयारी है। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने कहा कि तीन वर्षों से सरकार ने गन्ने के रेट न बढ़ाकर अपनी किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। तीन साल में महंगाई आसमान पर चली गई है। कार्यक्रम के आयोजक व क्षेत्रीय महासचिव बालकिशोर त्यागी ने कहा कि सरकार की मानसिकता का देश के किसान, मजदूर व नौजवान को पता चल चुका है। कार्यक्रम में यशवीर सिंह, धर्मेंद्र तोमर, चौ. थाम सिंह व चौ. मुकेश मलिक फुगाना, राजपाल सिंह, आदेश त्यागी, अमित मलिक, संजय शर्मा, अशोक पांचाल व पप्पन आदि ने विचार किए। कार्यक्रम का संचालन बालकिशोर त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें