फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में महिला संबंधी अपराध बढे़ : नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में महिला संबंधी अपराध बढे़ : नागर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल महासचिव रमा नागर ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला अपराधों में सुलभ न्याय प्राप्त करने के कानूनों को लागू कराने की मांग को ज्ञापन दिया।
महिला आयोग को भेजे ज्ञापन में रमा नागर ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से महिला यौन अपराधों के केस बढ़े हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अपराधियों मे कानून का डर नहीं है। इसलिए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है। पुलिस प्रशासन महिला अपराधों के मामले मे निष्पक्ष कार्यवाही नहीं करता। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक जिले में फास्ट ट्रैक कोर्ट संचालित की जाए और महिला अपराधों का निस्तारण एक माह मे किया जाए। दुराचार जैसे जघन्य अपराधों में नाबालिग को बालिग की श्रेणी में रखा जाए। अलग सेल की व्यवस्था की जाए। महिला अपराधों की रिपोर्ट तुरंत लिखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रालोद की पूर्व मंडल अध्यक्ष रेखा चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिजनौर पूनम चौधरी, मंजू सिंह, अनीता वर्मा, सुमन, रमन सिंह, सुनीता राजपूत, उषा चौधरी, नूतन मिश्रा, प्रियंका चौधरी, सविता, सोनिका चौधरी, रेनू चौधरी, बरखा, पायल माहेश्वरी, सुमन माहेश्वरी आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें