फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरपुर वैटलैंड में बढे़गा इको पर्यटन: मिश्रा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में गंगा में डाल्फिन जलज सफारी का मोटर बोट मे बैठकर आनंद लेते महानिदेशक राजीव रंजन मि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हैदरपुर वैटलैंड में बढे़गा इको पर्यटन: मिश्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय डाल्फिन दिवस के अवसर पर गंगा बैराज से डाउनस्ट्रीम में बोट सफारी का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय जल शक्ति विभाग के तहत नेशनल मिशन ऑफ क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के महानिदेशक आईएएस राजीव रंजन मिश्रा ने इस बोट सफारी की शुरूआत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि आज से हैदरपुर वेटलैंड के लिए इको पर्यटन के सफर में एक नया अध्याय भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति विभाग के तहत नेशनल मिशन ऑफ क्लीन गंगा के महानिदेशक आईएएस राजीव रंजन मिश्रा ने हैदरपुर वेटलैंड का निरीक्षण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए क्षेत्र में पौधरोपण भी किया। डॉल्फिन कंजरवेशन के साथ ही गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। महानिदेशक राजीव रंजन ने इस अवसर पर इको टूरिज्म, डॉल्फिन कंजरवेशन और बोट सफारी के लिए विभिन्न मंचों के माध्यम से सहयोग प्रदान करने वाले लोगों तथा अफसरों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। महानिदेशक ने वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट का भी विमोचन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को भी परखा और और अफसरों को हैदरपुर वेटलैंड को विकसित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने मचान पर चढ़कर हैदरपुर वेटलैंड का मनोहारी दृश्य अपने मोबाइल में भी कैद किया। उनके द्वारा बोट सफारी का शुभारंभ करने के साथ ही बोट में सवार होकर मंडलायुक्त व अन्य अफसरों के साथ गंगा की सैर की और विदुर कुटी तक भ्रमण किया। इसके साथ ही स्वच्छ गंगा का संदेश देने के लिए उनके द्वारा कछुए गंगा नदी में छोड़े गए। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल के आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि बिजनौर बैराज के डाउनस्ट्रीम में बोट सफारी शुरू होना इस क्षेत्र में इको पर्यटन में एक और पहलू जोड़ देगा। स्थानीय लोगों की आजीविका को मजबूत करने वाला कदम साबित होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएम बिजनौर रमाकांत पांडे, एनएमसीजी के सलाहकार डॉ संदीप बोहरा, सीडीओ आलोक यादव, डीएफओ सूरज कुमार, एसडीएम जानसठ अमृतपाल कौर, सीओ जानसठ शकील अहमद सहित अन्य अधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें