फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अगस्त को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नोडल अधिकारी ने एलडीएम बीएस तोमर और बैंक अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक संबंधी मामलों को निपटाया जाएगा। लोक अदालत 13 अगस्त को आयोजित होगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ बातचीत कर लोक अदालत में आने वाले लोगों को अधिक से अधिक रियायतें दिए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में आने वाले लोगों को अधिक से अधिक रियायतें प्रदान की जानी चाहिए। सभी बैंकों की ओर से लोक अदालत के दिन अपने स्टॉल लगाए जाए, जिस पर बैंकों के प्रबंधक या ऋण प्रबंधक मौजूद रहे।
लोक अदालत में आने वाले लोगों को गंभीरता से सुना जाए और उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाए। एलडीएम बीएस तोमर ने आश्वासन दिया कि सभी बैंकों द्वारा लोक अदालत के दिन न्यायालय परिसर में अपने बैंकों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें