फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के कॉन्क्लेव में शामिल हुआ नमस्ते द्वार

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर के नमस्तें होटल की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पर्यटन विभाग की ओर से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमृत योग सप्ताह का आयोजन चल रहा है। वैलनेस टूरिज्म कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया गया। इसमें मंसूरपुर में स्थित नमस्ते द्वार पर्यटन इकाई को आमंत्रित किया गया। रिसोर्ट की वैलनेस डायरेक्टर शेतन नौरभु नमस्ते समूह की ओर से कॉन्क्लेव में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि पर्यटन इकाई द्वारा ग्रामीण पर्यटन तथा वैलनेस के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। वैलनेस केंद्र पर योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी एवं एक्यूप्रेशर आदि सभी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शेतन नोरभु ने कहा कि नमस्ते समूह व उत्तर प्रदेश सरकार के मध्य यूपी समिट 2018 में ग्रामीण पर्यटन व वैलनेस को बढ़ावा देने के लिए एक एमओयू हस्क्षतारित किया गया था, जिसके अंतर्गत मंसूरपुर में पर्यटन इकाई की स्थापना की गई है और लगभग 400 स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें