फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठी खाप की राष्ट्रीय कोर कमेटी का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
राठी खाप की राष्ट्रीय कोर कमेटी का किया गठन
विज्ञापन

मोरना। राठी खाप की पंचायत कर राष्ट्रीय कोर कमेटी का गठन किया गया। इसमें राठी समाज के लोगों को कोर कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए समाज उत्थान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रविवार को गांव तिगरी में राठी खाप बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राठी खाप के चौधरी ब्रह्मसिंह राठी ने खाप की राष्ट्रीय कोर कमेटी का गठन किया। कोर कमेटी में विजय सिंह राठी टीकरी को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव, डॉक्टर अरुण राठी टीकरी व अनंगपाल राठी वाजिदपुर को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया। भूपेंद्र राठी को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, योगेंद्र राठी नारसन कलां को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा राजकुमार राठी फदनपुरा को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, नफे सिंह राठी पूर्व विधायक हरियाणा, अनिल राठी दिल्ली, जयवीर सिंह राठी बिजनौर, ओमपाल सिंह राठी देहरादून, कृष्णपाल राठी कूकड़ा, सुरेंद्र पप्पन राठी सैनपुर, विजेंदर राठी शाहडब्बर, राजेंद्र सिंह राठी मंसूरपुर, धर्मेंद्र सिंह राठी गंगनौली, नवीन राठी भूराहेड़ी, सुशील राठी मंगलौर, लक्ष्मी नारायण राठी हरियाणा, पंकज राठी दूधाहेड़ी, संजय राठी करेहड़ा, गुलवीर सिंह राठी धीराहेड़ी व अनिल राठी बिजनौर को कोर कमेटी में सदस्य बनाया गया। चौधरी ब्रह्मा सिंह ने सभी मनोनीत सदस्यों से राठी खाप की भलाई एवं विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें