फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत, तिरंगे में लपेटकर दी अंतिम विदाई

Thu, 14 Sep 2023 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर की अचानक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मियों ने मृतक मोर को तिरंगे में लपेटकर और पुष्पवर्षा कर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार को बिजली के तारों पर बैठा राष्ट्रीय पक्षी मोर हादसे का शिकार हो गया। करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पक्षी को तिरंगे में लपेटकर अंतिम विदाई दी। वहीं इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिर कटी लाश का मामला: जिसकी मौत बताकर दिनभर चलता रहा हंगामा, वह चंडीगढ़ में प्रेमिका संग मिला, फिर उलझी कहानी

पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी में प्रमोद त्यागी के मकान के पास विद्युत तारों पर एक राष्ट्रीय पक्षी मोर बैठा हुआ था। जैसे ही विद्युत आपूर्ति चालू हुई तो मोर करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत की सूचना प्रमोद त्यागी ने वन विभाग को दी। वन दरोगा दीपक तोमर मौके पर पहुंचे और मोर के शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर क्षेत्र के गांव कमहेड़ा में बनी पौधशाला में दबा दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें