फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हापुड़ प्रकरण में विरोध प्रदर्शन कर दोहराई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन ने हापुड़ प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। जिसमें मांगों को दोहराते हुए प्रदेश सरकार से एसपी हापुड़ का अविलंब स्थानांतरण व प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के खिलाफ हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरंत प्रदेश में लागू करने और हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को अविलंब मुआवजा दिलाया जाने की मांग की। इस मौके पर महासचिव ब्रिजेंद्र सिंह मलिक, अवध बिहारी लाल गुप्ता, जितेंद्र पाल सिंह, डॉ. मीरा सक्सेना, योगेंद्र मित्तल, श्यामवीर सिंह, अमित गुप्ता, अशोक कुशवाहा, प्रवीण खोखर, सतेंद्र कुमार, राजसिंह रावत, रामवीर सिंह, सुधीर गुप्ता, नीरज ऐरन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें