फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस के लिए उठाई आवाज, नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- मुस्लमान सपा को वोट देंगे तो भाजपा होगी मजबूत

Thu, 03 Nov 2022 08:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

UP : पश्चिमी यूपी से कांग्रेस के लिए आवाज उठाई गई। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मुस्लमान सपा को वोट देंगे तो भाजपा मजबूत होगी। पढ़िए पूरा भाषण।
विज्ञापन
कांग्रेस का कार्यक्रम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पश्चिम प्रांत के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश और देश से भाजपा को केवल कांग्रेस ही सत्ता से बाहर कर सकती है। जब भी मुस्लिम सपा को वोट देता है, भाजपा मजबूत होती है। अल्पसंख्यकों को चिंतन करना होगा। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में आर्यसमाज मंदिर प्रांगण में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में सिद्दीकी ने कहा कि नगर निकायों के चुनाव में पार्टी को अच्छा रिजल्ट देना है। कार्यकर्ताओं को इसके लिए जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों से साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि जब तक आप सपा के साथ रहोगे, भाजपा मजबूत होगी। जिस दिन आप लोग कांग्रेस के पीछे एकजुट हो गए, भाजपा का सफाया हो जाएगा। कांग्रेस के होते चुनाव सांप्रदायिक रूप नहीं लेता। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकारों की सच्चाई जनता के सामने रखे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, अशोक वर्मा, नानू मियां, नरेंद्र पाल वर्मा, तारीक कुरैशी, देवेंद्र कश्यप, हरेंद्र त्यागी, तेगबहादुर सैनी, आनंद त्यागी, मौलाना जमील, बिलकिस बानो, जगदीश अरोरा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान
विज्ञापन


रामचरित मानस की चौपाइ सुनाई
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने भाषण के दौरान राम चरित मानस की चौपाई भी सुनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों का सम्मान करती है। देश और समाज को जोड़ने का काम करती है।

यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें