एनएएस कॉलेज मेरठ ने जीता फुटबॉल मुकाबला
मुजफ्फरनगर। अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले मैच में एनएएस कॉलेज मेरठ ने 8-0 से आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा को पराजित किया। विवि की ओर से पर्यवेक्षक एवं चयनकर्ता डॉ. संजय यादव मौजूद रहे।
सनातन धर्म महाविद्यालय मैं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सीओ सिटी कुलदीप सिंह और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य ललित कुमार, सभा अध्यक्ष अखिलेश प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पण करके किया गया।
मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह जी ने अपने छात्र जीवन की खेल उपलब्धियों से खिलाड़ियों को अवगत कराया। खेल समिति के सचिव डॉक्टर एसएन सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध 12 महाविद्यालयों की फुटबॉल टीमों ने प्रतिभाग किया। यह टूर्नामेंट नॉकआउट कम लीग बेस पर खेला जा रहा है, जिसमें अंतिम चार टीमें लीग राउंड में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता के उपरांत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की फुटबॉल टीम का भी चयन किया जाएगा।
पहले मैच में एनएएस कॉलेज मेरठ ने 8-0 से आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा को पराजित किया। दूसरे मैच में एनसीपी कॉलेज दादरी ने डीएन कॉलेज मेरठ को हराकर 4-0 से मैच जीता। तीसरा मैच श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर और सुंदरदीप कॉलेज गाजियाबाद के बीच खेला गया, इसमें श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर 2-0 से विजयी रहा। डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. ममता श्याम, डॉ. दानवीर, डॉ. विश्वंभर पांडे,डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. अजय पाल, डॉ. अरुणिमा, डॉ. सविता, डॉ. विकास, डॉ. अरविंद पवार, डॉ. अरोड़ा, डॉ. अंशुल, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. संदीप, डॉ. चंद्रमणि, अनुपम जैन मौजूद रहे।