भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शुक्रवार को उदयपुर की घटना को लेकर एक बयान दिया है। नरेश टिकैत ने कहा कि सरेआम हत्या करने वालों को सरेआम फांसी की सजा भी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गई, इस तरह तो देश का माहौल खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कब तक सुधार करेगी, सहयोग सबको करना होगा।