उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिसौली में शनिवार को हुई भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में 5 सितंबर की राष्ट्रीय महापंचायत का आयोजन मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में करने की घोषणा की गई। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इस महापंचायत से चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। यह पंचायत भाकियू की प्रतिष्ठा की पंचायत होगी।
उन्होंने कहा, किसानों ने भाजपा की काफी मदद की, मगर आज भाजपा सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। किसान वर्ग पूरा खतरे में है। सरकार ने लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर मन में बेहद भय पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जयचंदो और सरकार का इलाज किया जाएगा।
उन्होंने किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में लगातार भागीदारी करने का आह्वान किया। पंचायत में बागपत के भी किसान पहुंचे। पंचायत में बड़ौत के प्रदीप आत्रे हत्याकांड में मौजिजाबाद नांगल के प्रधान विजेंद्र को जेल भेजने का मामला उठाया गया, जिसके विरोध में 23 जुलाई को बड़ौत तहसील के पुसार गांव में पंचायत करने का निर्णय लिया गया।
देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने पांच सितंबर की महापंचायत को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पैर उखड़े हुए है, ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलते, इसलिए संगठित रहकर इस सरकार के खिलाफ आंदोलन को ओर तेज करें। पंचायत में आये हुए खाप चौधरियों ने भी महापंचायत को पूरा समर्थन दिया है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि फर्जी मामले दर्ज करा कर लोगों में भय पैदा कर दिया है। आज किसान वर्ग पूरा खतरे में है। उन्होंने किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में लगातार भागेदारी करने का आह्ववान। पंचायत में बड़ौत के प्रदीप आत्रे हत्याकांड में मौजिजाबाद नांगल के प्रधान को जेल भेजने का मामला उठाया गया, जिस पर बागपत के पुसार गांव में 23 जुलाई को पंचायत करने का निर्णय लिया गया।