फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नार्कोटिक्स टीम ने मीरापुर में स्टोर पर की जांच

Fri, 25 Jul 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मीरापुर में एक स्टोर पर जांच करती नार्कोटिक्स विभाग की टीम-संवाद
विज्ञापन
मीरापुर। मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से पहुंची नार्कोटिक्स की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जांच के बाद टीम वापस लौट गई
विज्ञापन

मेरठ के सीओ नार्कोटिक्स भगवान दास, सहारनपुर से एसआई नवीन कुमार व मुजफ्फरनगर से ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन कुमार ने मोहल्ला कमलियान में स्थित हर्ष मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल एजेंसी में रखी दवाइयों की जांच की।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक टीम संचालक दिनेश कुमार से जानकारी लेती रही। ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि सूचना के बाद टीम यहां जांच के लिए पहुंची थी। जांच में सब कुछ सामान्य मिला है। उधर, जांच टीम के पहुंचते ही कस्बे के अन्य मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब व क्लीनिक बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें