देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रादेशिक सड़क सुरक्षा साप्ताहिक अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय क्विज, लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ। क्विज प्रतियोगिता में नानौता की मीनाक्षी, लेखन में डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की सोनाली, चित्रकला में शामली की छात्रा खुशी तोमर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली जनपद से 18 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नानौता की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मीनाक्षी प्रथम, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना (शामली) के बीए तृतीय वर्ष के छात्र मोहम्मद आकिल द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय गंगोह के बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनीष शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। लेखन प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनाली प्रथम, ओएसजीएस कॉलेज मज्जू (शामली) की छात्रा तनु मलिक द्वितीय और बीवीपीजी कॉलेज शामली के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र जहान तृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में ओएसजीएस कॉलेज मज्जू (शामली) की छात्रा खुशी तोमर प्रथम और राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शामली की साक्षी सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल समिति में शामिल डा. राजेश कुमार राजकीय महाविद्यालय नानौता, डा. सचिन कुमारी मुजफ्फरनगर एवं प्रोफेसर समता तोमर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवबंद ने अंतिम परिणाम घोषित किया। विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद आरिफ, प्रोफेसर विनीत कुमार, डॉ. गौरव बालियान, प्रोफेसर कुसुमलता, डॉ. टीना, डॉ. अजय कुमार, प्रोफेसर समता तोमर, दिलीप कुमार, विकास चंद शर्मा व राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।