फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मचारियों की सूची में मिला पूर्व विधायक के बेटे का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पालिका में आउट सोर्स पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की परेड कराई गई। अलर्ट्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की सूची में भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के बेटे पुरोहित उटवाल का नाम भी मिला। कंपनी ने बताया कि पुरोहित कभी काम पर नहीं आया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पूर्व विधायक के बेटे समेत तीन गैर हाजिर कर्मचारियों का नाम सूची से हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को महावीर चौक के निकट जीआईसी के मैदान पर सफाई कर्मचारियों की परेड कराई गई। शहर के 55 वार्डेां में 369 कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा था। वार्ड 33 की सूची में पुरकाजी सुरक्षित सीट से पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के भाई राजेश उटवाल सफाई नायक हैं। इसमें आउटसोर्स सफाई कर्मचारी के रूप में पुरोहित उटवाल पुत्र प्रमोद उटवाल का नाम भी शामिल रहा।
कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि पुरोहित कभी कार्य पर नहीं आया, लेकिन वेतन डिमांड लगातार आती है। ईओ ने पुरोहित को तत्काल हटाने और वेतन भी नहीं देन के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को दिए हैं। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश गोलियान, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, आईटी अधिकारी प्रियेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें