फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अवैध उगाही के वीडियो में फंसे नायब तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पीनना बाईपास पर खनन से लदी की गाड़ियों और बसों से अवैध उगाही का वीडियो वायरल होने के मामले में नायब तहसीलदार मनोज कुमार फंस गए हैं। डीएम ने राजस्व बोर्ड को कार्रवाई के लिए लिख दिया है।
विज्ञापन


दस दिन पहले नायब तहसीलदार कूकड़ा मनोज कुमार की एक वीडियो वायरल हुई थी। उन पर आरोप लगाया गया था कि वह खनन की गाड़ियों और बसों से अवैध उगाही करते हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार को सौंपी थी। गजेंद्र कुमार ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को दी।
जांच में नायब तहसीलदार मनोज कुमार पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद डीएम ने मनोज कुमार पर कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद को लिखा है। बताया जा रहा है कि एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार का वीडियो बनाया था। नायब तहसीलदार पर नीली बत्ती की गाड़ी में बैठकर शराब पीने और गाडियों से अवैध उगाही करने का आरोप लगाया था। इसी के बाद प्रशासन सतर्क हुआ और जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी। डीएम ने कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें