फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, तारबंदी की

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, तारबंदी की
विज्ञापन

जानसठ। नगर पंचायत की करोड़ों रुपये की बंजर पड़ी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया था। ईओ ने भूमि से अतिक्रमण हटवा कर समस्त भूमि की पिलर लगाकर तारबंदी कराई। उन्होंने जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत ईओ विनोद कुमार शुक्ला द्वारा कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में निरीक्षण भवन के सामने नगर पंचायत की बंजर भूमि के नाम से अभिलेखों में दर्ज है। कस्बे के कुछ लोगों द्वारा करोड़ों रुपये की इस भूमि पर कब्जा कर उस पर प्लाट काटने प्रारंभ कर दिए थे। नगर पंचायत वार्ड सभासद अनुज सैनी द्वारा एसडीएम को शिकायत कर भूमि को नगर पंचायत की बताते हुए कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। एसडीएम उमेश कुमार मिश्रा द्वारा राजस्व टीम बनाकर भूमि की पैमाइश कराई और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेन्द्र भड़ाना के सुपुर्द करते हुए उसमें नगर पंचायत के बोर्ड लगा दिए गए थे। प्लॉटिंग करने वाले व्यक्तियों द्वारा एक मुकदमा सहारनपुर कमिश्नर के यहां दायर किया गया। जिसमें नगर पंचायत द्वारा अपने साक्ष्य कमिश्नर के यहां प्रस्तुत करने पर उन्होंने भी भूमि को सरकारी भूमि मानते हुए वाद को खारिज कर दिया था। सोमवार को भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करने की सूचना पर ईओ विनोद कुमार शुक्ला, सभासद अनुज सैनी, अश्वनी चौधरी, मोहम्मद इरफान, लोकेश उर्फ मोना आदि कर्मचारियों व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाया और भूमि पर पिलर लगवा कर तारबंदी करा दी गई। अधिशासी अधिकारी ने भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें