संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। नगर पंचायत की ओर से कस्बे में बंदरों को पकड़वाने का अभियान चलाया गया। इसके बाद कस्बे वालों ने राहत की सांस ली। बता दें कि बंदरों से कस्बे के लोग काफी परेशान थे। बंदरों ने हमला करके कई महिलाओं और बच्चों को भी घायल कर दिया था।
कस्बे के लोग नगर पंचायत से बंदरों को पकड़वाने की लगातार मांग कर रहे थे। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ़ आबिद हुसैन ने बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया। करीब एक दर्जन से अधिक बंदरों को पिंजरे में बंद कर बाहर भिजवाया गया।