फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल शुरू

Sun, 05 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरकाजी नगर पंचायत में धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरकाजी। चार माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को नगर पंचायत कर्मचारियों ने काम बंद कर  अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जलापूर्ति बंद रहने से कस्बेवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


कस्बे की सफाई व्यवस्था का कार्य ठप रहने से जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे रहे। नगर पंचायत कर्मियों ने गत दो मार्च को लखनऊ निकाय निदेशालय सहित मंडलायुक्त और डीएम को पत्र भेजकर नगर पंचायत अध्यक्षा पर तानाशाही रवैया अपना कर चार माह से वेतन नहीं देने का आरोप लगाते हुए दो दिन में वेतन न मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। 

समस्या का समाधान न होने पर नगर पंचायत के समस्त 55 कर्मचारी काम बंद कर नगर पंचायत कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारी संघ के नेता पप्पन कांगडा ने बताया कि जब तक कर्मचारियों को रुका हुआ वेतन नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान सोमपाल, अश्वनी, उजैफा अहमद, बिन्द्र, मेनपाल, भूमिचंद, किशोर, नीरज, कमल, कुसुम, बीना, जसवती आदि कर्मचारी हड़ताल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें