फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 हटते ही मेरे 15 लाख वसूल हो गए

विज्ञापन
विज्ञापन
370 हटते ही मेरे 15 लाख वसूल हो गए...
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पचेंडा कलां में चल रहे रागिनी कार्यक्रम में गायकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रागिनी गाकर समा बांध दिया। रागिनी कलाकारों को पगड़ी पहनाकर व ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पचेंडा कलां में शहीद बचन सिंह व अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति द्वारा जनता इंटर कॉलेज में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के अंतिम दिन रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रागिनी कलाकार सुरेंद्र भाटी, कंचन यादव, सरिता, मुस्कान त्यागी व सतपाल सिंह ने एक से बढ़कर रागिनी प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। वहीं, नरदेव बेनीवाल ने देशभक्ति से ओतप्रोत रागिनी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों भारत मां के फूल हो गए, 370 हटते ही मेरे 15 लाख वसूल हो गए रागिनी गाकर सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इससे पहले, रागिनी कार्यक्रम का शुभारंभ दोघट चेयरमैन हरेंद्र कुमार ने किया। अर्जुन पहलवान ने पहलवानों को ट्रॉफी भेंट कर व रागिनी कलाकारों का पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। बिजनौर चेयरमैन पुष्पेंद्र कुमार, मंसूरपुर चेयरमैन वीपी सिंह, सरवट प्रधान के पति श्रीभगवान शर्मा, नकुल प्रधान, नरेंद्र सिंह व देवेंद्र प्रधान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें