जिले का एक्यूआई तीन सौ पर भी पहुंच चुका है। 13 अक्तूबर को 292 रहा, जबकि 14 अक्तूबर को 303 पर पहुंच गया था। चिकित्सकों का कहना है कि बाजार में जाने के दौरान भी मॉस्क और चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। इससे किसी हद तक खराब हवा से बचाव किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: मां बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश
इस तरह प्रदूषित हो रही हवा
तिथि एक्यूआई
29 अक्तूबर 231
28 अक्तूबर 227
27 अक्तूबर 203
26 अक्तूबर 200
सुबह-शाम घर से न निकलें सांस के रोगी
हवा की खराब गुणवत्ता का सबसे अधिक असर सांस के रोगियों पर पड़ रहा है। अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। टीबी के रोगियों के सामने मुश्किल स्थिति बन रही है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार बताते हैं कि हवा की खराब गुणवत्ता के समय सांस के रोगियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। सुबह-शाम की सैर करने से बचें।