फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं ने लगाई दौड़, पास होने वाले रोके, फेल होने वालों के साथ किया ये

Fri, 22 Aug 2025 08:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शामली और गौतमबुद्धनगर के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा में जमकर पसीना बहाया। दौड़ के अलावा गड्ढा कूद भी कराई गई। शनिवार को बिजनौर के अभ्यर्थियों को भर्ती का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
दौड़ लगाते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा के पहले दिन शामली और गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया। चयनित अभ्यर्थियों को रोककर दिनभर शारीरिक भर्ती परीक्षा पूरी कराई। शनिवार को बिजनौर के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 

अपनी बारी का इंतजार करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे से ही मेरठ रोड पर अभ्यर्थियों ने लाइन में खड़ा होना शुरू कर दिया था। पहले दिन 985 अभ्यर्थी पहुंचे। नुमाइश मैदान में प्रवेश के बाद अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र चेक किए गए। इसके बाद नौ ग्रुप बनाकर 1600 मीटर दौड़ कराई गई। इसके बाद अभ्यर्थियों को चार ग्रुप में बांटकर पुलअप, जिगजैग और नौ फीट की गड्ढा कूद परीक्षा में शामिल किया गया। सफल अभ्यर्थियों को मैदान पर ही रोका गया, जबकि दौड़ में असफल रहने वाले अभ्यर्थियों को वापस भेज दिया गया।
 

बिजनौर के अभ्यर्थियों ने जमाया डेरा
दूसरे दिन की परीक्षा के लिए बिजनौर के अभ्यर्थी शहर में पहुंच गए। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और मेरठ रोड पर अभ्यर्थियों ने डेरा जमा लिया है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। अग्निवीर सामान्य ड्यूटी के लिए 1098 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
 

पुलिस और सेना का रहा कड़ा पहरा
अग्निवीर भर्ती के पहले दिन पुलिस और सेना का कड़ा पहरा रहा। गलियों में बैरिकेडिंग की गई और पुलिसकर्मी तैनात रहे। भर्ती स्थल के पास मेरठ मार्ग को वनवे किया गया है। अधिकतर वाहन सुजडू चुंगी से सरकुलर रोड की ओर निकाले गए।
 

दौड़ के लिए इस तरह अंक निर्धारित
शारीरिक भर्ती परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित हैं। अगर अभ्यर्थी 1600 मीटर की दौड़ साढ़े पांच मिनट या इससे कम समय में पूरी करता है तो उसे 60 अंक मिलेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को ग्रुप ए में शामिल किया जाता है। पांच मिनट 31 सेकेंड से पांच मिनट 45 सेकेंड में दौड़ पूरी करने पर ग्रुप बी में स्थान मिलेगा और अंक 48 मिलेंगे। पांच मिनट 46 सेकेंड से छह मिनट में दौड़ पूरी करने पर 36 अंक मिलेंगे और ग्रुप सी में स्थान रहेगा। छह मिनट एक सेकेंड से छह मिनट 15 सेकेंड में दौड़ पूरी करने वालों के लिए 24 अंक निर्धारित है, इन्हें ग्रुप डी में शामिल किया जाता है।
 
विज्ञापन

पुल अप्स के लिए इस तरह मिलेंगे अंक
पुलअप्स     अंक

10             40
9             33

8             27
7             21

6             16
----

अंक नहीं, पर यह परीक्षा भी ली गई
अग्निवीर भर्ती में जिगजैग और नौ फीट की गड्ढा कूद भी कराई गई। इन दोनों परीक्षाओं के लिए कोई अंक निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन इन्हें भी क्वालीफाई करना होता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें