फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, थाने पर हंगामा

Tue, 26 May 2026 11:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी वंश उर्फ चीकू गुजरात में काम करता था। हापुड़ में उसकी प्रेमिका रहती है। परिजनों का कहना है कि युवती के परिजन वंश पर तमाम तरह से दबाव डाल रहे थे और धमकी दे रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर के गांव कासमपुर खोला निवासी वंश उर्फ चीकू (21) ने प्रेमिका व उसके परिजनों के उत्पीड़न से तंग आकर पेड़ के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वंश के परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ शव लेकर मीरापुर थाने पहुंचे और युवती, उसके परिजनों व एक प्रधान के पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

 

चीकू गुजरात के जनपद नदियाल में एक रोड़ी प्लांट में काम करता था। वंश के पिता सहेंद्र के अनुसार वंश का हापुड़ निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले की जानकारी युवती के परिजनों को लग गई थी। युवती, उसके परिजन, मौसी का लड़का, मामा व मीरापुर क्षेत्र निवासी उनका रिश्तेदार एक प्रधान का पति कई दिनों से तीन दिन के अंदर वंश पर घर आने का दबाव बना रहे थे।
 

इससे वंश मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार सुबह उसने गुजरात में प्लांट के समीप ही एक पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर परिजन गुजरात पहुंचे। गुजरात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
 
विज्ञापन

मृतक के पिता व अन्य परिजन शव लेकर मंगलवार को गांव पहुंचे। इसके बाद शव को थाने ले जाकर हंगामा किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल गुजरात का होने की बात कहकर ग्रामीणों को बामुश्किल शांत कर वापस भेजा। पुलिस का कहना है कि युवक गुजरात में नौकरी करता था। वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।  

ये भी देखें...
UP: मेरठ मेट्रो के आठ स्टेशनों पर दुकान खोलने का मौका, टेंडर प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे लगा सकते हैं बोली
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें