फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया, लेकिन बाद में परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी की गली नंबर-एक निवासी युवक ने शनिवार देर रात घर के कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह युवक के कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा पीटा, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जिसे पुलिस ने नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। पुलिस शव को मोर्चरी भेजने लगी, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर शव को पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें