फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता एनआरसी व सीएए की जानकारी देगें

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता सीएए की जानकारी देंगे
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रवासी सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष व कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह ने प्रदेश में एनआरसी व सीएए पर प्रदेश में हुई हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर अभियान चलाकर इस कानून के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय को जानकारी देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लोक निरीक्षण भवन पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राजपाल सिंह ने कहा कि बूथ व सेक्टर के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंडल के गठन के समय सक्रिय जगह दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार की ग्राम स्वराज योजना के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्हें लोगों को जागरूक कर उनका लाभ दिलवाएं। इस दौरान बैठक में सोनू संभलहेड़ा, सतीश खटीक, शशि राजवंशी, विकास गुप्ता, नेत्रपाल कश्यप, महेश चंद शर्मा, सुरेंद्र बंसल, मुकेश शर्मा, सुंदरपाल, प्रेम प्रकाश, रेखा प्रजापति, रजनी गुप्ता, राजा कर्णवाल, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें