फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: युवक ने वीडियो बनाया, फिर कमरा बंद कर किया सुसाइड, पास ही रोती रही चार साल की बच्ची

Wed, 22 Apr 2026 06:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

खराद मिस्त्री नाजिम की पत्नी ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसका पिता आकर उसे व तीन बच्चों को मायके ले गया था। बुधवार को नाजिम ने अपनी बेटी के सामने ही फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
नाजिम की फाइल फोटो और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली के भूड क्षेत्र के बाग बस्ती निवासी खराद मिस्त्री नाजिम (28) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोगों को बताया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 

नाजिम के घर से बुधवार दोपहर को बच्चे के रोने की आवाज आई। पड़ोसियों ने आकर देखा तो मुख्य द्वार पर कुंडी लगी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीढ़ी लगाकर मुख्य द्वार खोला। कमरे का दरवाजा बंद था और अंदर बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी।
 

पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे की विंडो पर चुनरी के फंदे पर नाजिम का शव लटका हुआ था। आत्महत्या की जानकारी मिलने पर उसके मकान से दूर रह रहे परिजन और मोहल्ले लोग मौके पर पहुंचे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल कर फोटोग्राफी की। इसके बाद शव को मोर्चरी भेजा गया। परिवार के लोगों ने वीडियो के आधार पर पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
 

मरने से पहले बनाया वीडियो, ससुराल वालों पर लगाया आरोप
खराद मिस्त्री नाजिम अपनी पत्नी नजराना के साथ अलग रहता था। कई दिन से पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को उसकी पत्नी ने भी फांसी लगाने का प्रयास किया था, जिसे बचा लिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद नजराना अपने तीन बच्चों हमदान, मन्नत, अनाबिया को लेकर अपने पिता के साथ मायके नई मंडी के गांव बिलासपुर चली गई थी। चार साल की बेटी मनहा अपने पिता नाजिम के पास ही थी। मृतक ने आत्महत्या से पूर्व रात के समय वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह ससुराल पक्ष के लोगों को बताया।

ये भी देखें...
Shamli: जिले में लगातार पांचवें दिन पारा 42 डिग्री के पार, गर्मी व लू से बढ़ी परेशानी; 24-25 को होगा बुरा हाल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें