फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 किलोमीटर की रफ्तार से चले हवा के झोंके

विज्ञापन
नगर में खिली धूप में सर्दी से राहत पाकर खिल खिलाये चेहरे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
40 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कई दिन के जबर्दस्त कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप खिली, लेकिन तेज हवा ने ठंडक बनाए रखी। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए हवा के झोकों से धूल के गुबार उड़ने लगे। हालांकि शाम तक हवा का असर कम हो गया और ठंड से भी थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम एकदम साफ रहा। धूप निकली और तेज हवा शुरू हो गई। दोपहर में हवा के झोकों की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। तेज हवा के चलते सड़कों पर धूल का गुबार उड़ता रहा। लोग धूल के कारण परेशान रहे। हवा के कारण ठंडक बनी रही, जबकि धूप ने बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत दी। लोगों ने धूप में बैठकर राहत महसूस की। जिले का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री तथा न्यूनतम 6.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन में तेज धूप निकलने के कारण जनजीवन पटरी पर लौट आया है। बाजार में दिन भर रौनक नजर आई। शाम को हवा की रफ्तार धीमी हो गई और ठंड से भी काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें