फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद में टेकचंद और बुशरा रहे प्रथम

विज्ञापन
जैन कन्या पाठशाला स्नात्तोकर महाविद्यालय में युवा महोत्सव में विजेतायों को पुरुस्कृत करते अति? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वाद-विवाद में टेकचंद और बुशरा रहे प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वैश्वीकरण के युग में भारतीय मीडिया के सकारात्मक प्रभाव विषय पर पक्ष में टेकचंद और विपक्ष में बुशरा को प्रथम स्थान मिला। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम स्थान टेकचंद, द्वितीय नंदिनी गुप्ता, तृतीय इल्मा और रवि को मिला। विपक्ष में पहला स्थान बुशरा को, दूसरा खुशबू और तीसरा राजेश्वर को मिला। टीम के आधार पर जैन कन्या को पहला स्थान मिला। निर्णायक डॉ विनीता जैन और डॉ एनएन पंत रहे। इसी के साथ भारतीय संस्कृति विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। पहला स्थान जैन डिग्री, दूसरा नवाब अजमत अली खां गर्ल्स कॉलेज को मिला। पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। चित्रकला विभाग ने कार्यरत मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें एसडी कालेज को पहला और जैन कन्या को दूसरा स्थान मिला। भित्ति चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। कला विभाग की प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ निशा शर्मा और पंकज शर्मा रहे। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने सभी का आभार जताया। आयोजन में डॉ निशा गुप्ता, डॉ आभा सैनी, डॉ वंदना वर्मा, डॉ संतोष, डॉ सोनाली सिंह, डॉ वर्चसा सैनी, डॉ सविता वशिष्ठ, डॉ मंजूषा, डॉ रेशू चौहान, डॉ पारूल जैन, डॉ स्वीटी जैन, डॉ अमरदीप, डॉ दुष्यंत, डॉ अनामिका जैन, डॉ पूजा, डॉ प्रियंका कपूर, छाया, डॉ मनीषा, नीता भटनागर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें