फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: हिंडन नदी के बीच ग्रामीणों ने किया ध्वजारोहण, बोले- पुल बनाने का वादा करो तभी निकलेंगे

Thu, 15 Aug 2024 08:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

यमुना नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर सिकंदरपुर के ग्रामीणों ने नदी के बीच जाकर ध्वजारोहण किया। 
विज्ञापन
यमुना के बीच जाकर ध्वजारोहण करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरथावल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हिंडन नदी के पानी में घुसकर ध्वजारोहण किया। ग्रामीणों ने कहा कि नदी पर पुल न बनने से रोज लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि सिकंदरपुर गांव में पुल का निर्माण नहीं होने से नदी के पानी में  उतरकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। मांग मानी जाने पर ही ग्रामीण नदी से निकलेंगे।

 

नदी के बीच में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
वहीं किसानों का कहना था कि उन्हें रोजाना जिंदगी दांव पर लगाकर हिंडन नदी को पार करना पड़ता है। बरसात के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। बार-बार प्रशासन से मांग कर रहे हैं, लेकिन किसी ने अभी तक सुनवाई नहीं की। 
 
विज्ञापन

देर रात तक भी ग्रामीण नदी में थे। खाना भी वहीं खाया। - फोटो : अमर उजाला
उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि संगठन की नजर आंदोलन पर है। अगर प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो आंदोलन सिकंदरपुर से ही शुरू किया जाएगा। संगठन किसानों  के लिए संघर्ष करेगा। देर रात तक किसानों का नदी में प्रदर्शन जारी था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें