आसपा के कार्यकर्ताओं की गाड़ी में तोड़फोड़।
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव में रालोद विधायक मदन भैया और आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कार्यकर्ताओं की गाड़ी में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। कार्यक्रम के दौरान मामले की जानकारी हुई। इसके बाद आसपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।