फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जेल में बिगड़ी बंदी की तबीयत, अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिला जेल में बंद एक बंदी की तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने जेल में पिटाई का आरोप लगाया है, जबकि जेल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आदिल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिला जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में धरना दिया। हालांकि जेल प्रशासन ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने के बाद तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के खेड़ा कुर्तान गांव निवासी आदिल(26) साली को भगाकर ले जाने के मामले में जेल में बंद था। शुक्रवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: UP: धुआं उठते ही खतरा भांप गया चालक, 26 यात्रियों को तुरंत बस से उतारा, चंद मिनटों आग का गोला बनी स्लीपर कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के चाचा इनाम का आरोप है कि छह दिन पहले आदिल को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया था। उनका कहना है कि जेल में गिनती कटवाने के लिए रुपये न देने पर जेल कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में आदिल के भाई सालिम ने जेल में जाकर 10 हजार 700 रुपये दिए थे। परिजनों का दावा है कि उस समय भी आदिल की तबीयत ठीक नहीं थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।

जेल अधीक्षक ने आरोपों से किया इनकार
जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने परिजनों द्वारा लगाए गए पिटाई के आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि बंदी की मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें