सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
वायरल वीडियो में बबलू उर्फ मनोज नामक व्यक्ति अपने नौकर राजू के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।
आरोपी हिरासत में, पीड़ित को मिला संरक्षण
पुलिस के अनुसार पीड़ित राजू की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह बिहार के कटिहार जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और आरोपी के यहां काम करता था। पुलिस ने राजू को संरक्षण में लेते हुए आरोपी बबलू उर्फ मनोज पुत्र जगपाल को हिरासत में ले लिया है।
मामले में आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।