फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: कृषि विभाग कर्मी समेत हादसे में दो युवकों की मौत, टक्कर मारकर भाग गए वाहन, तड़पते हुए दम तोड़ा

Fri, 04 Sep 2026 07:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

जिले के तलवा माजरा निवासी कृषि विभाग में तैनात प्रशांत मलिक (28) अपने दोस्त के बेटे जन्मदिन समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। जबकि मखियाली निवासी बाइक सवार दिनेश अपने मामा के घर जा रहा था। दोनों की मौत होने पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तितावी थाना क्षेत्र के गांव लालूखेड़ी पुल के ऊपर बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार तलवा माजरा निवासी कृषि विभाग में तैनात प्रशांत मलिक (28) की मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर में अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से गांव वापस लौट रहा था। वह अपने परिवार का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

 

थाना बाबरी के गांव तलवा माजरा निवासी प्रशांत मलिक बृहस्पतिवार रात लालूखेड़ी पुल के पास घायल पड़ा मिला। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में डिवाइडर के पास मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
 

बताया गया कि प्रशांत अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। वह अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिता हरपाल सिंह की मृत्यु के बाद प्रशांत को आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। वह पहले विकास भवन में कार्यरत था, जिसके बाद उसका स्थानांतरण मुजफ्फरनगर कृषि विभाग में कर दिया गया था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है। 
 

मामा के घर जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत
बाइक पर सवार होकर मामा के घर जा रहे मखियाली निवासी बाइक सवार दिनेश (21) की कासमपुरा के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गांव स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
 

नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी दिनेश बृहस्पतिवार रात बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मामा के गांव भोपा थाना के गांव रहकड़ा जा रहा था। जैसे ही वह थाना के गांव कासमपुरा के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत अवस्था में वहीं पड़ा रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सीएचसी लेकर आई। जहां चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के तहेरे भाई गोविंद का मोबाइल नंबर पता कर उसे घटना की जानकारी दी तो परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
 
विज्ञापन

दिनेश गांव में सैलून चलाता था। मृतक के परिवार में पिता शेर सिंह, माता सुनीता, भाई अरुण, दिनेश, गौरव है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ भोपा लक्ष्मण सिंह वर्मा ने बताया कि हादसे के बारे में परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में बारिश के कारण भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बची मासूमों सहित चार की जान, आसपास भी खतरा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें