मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने मौसी और भांजी को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और एकांत स्थान पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि किशोरियों ने घर पहुंचने के बाद अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।