फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नए साल के पहले दिन खून से लाल हुई सड़क... हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Wed, 01 Jan 2025 12:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गांव मिडकाली के पास एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना में बड़ौत मार्ग पर गांव मिडकाली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 बागपत जनपद के गांव पुसार निवासी आशीष (35) पुत्र सुभाष अपने दोस्त शामली जनपद के गांव झाल निवासी विवेक (32) पुत्र राजेंद्र के साथ सुबह बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा भरकर दोनों शव मोर्चरी भेजे और।
इसके बाद दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि अभी हादसे की तहरीर नहीं आई है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही अधिक जानकारी सामने आएगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें